बहरागोड़ा: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को धरातल पर उतारने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी गति देने के उद्देश्य से बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत अंतर्गत लाउड़ोंका गांव में एक विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए. जिनका ग्रामीण ने पांरपरिक और गर्मजोशी से स्वागत किया. सांसद श्री महतो ने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को सशक्त कर गरीबी को जड़ से मिटाना है. उन्होंने बताया कि विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन के तहत अब ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिन की जगह 125 दिन का काम मिलेगा. (नीचे भी पढ़े)
अब गांव के विकास के रुपरेखा और योजनाएं ग्राम पंचायतें खुद तैयार करेंगी, जिससे स्थानीय जरुरतों को प्राथमिकता मिलेगी. ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव ने कहा कि यह मिशन वास्तव में मनरेगा का ही एक बेहतर और विस्तारित रुवरुप है. जहां पहले केबल 100 दिन की गारंटी थी. वहीं अब 125 दिनों के साथ साथ बेहतर आमदनी व सुरक्षित कार्य व्यवस्था की गारंटी भी सुनिश्चित की गयी है. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, चंदन सीट, पिकलू घोष, तापस बारीक, देबू माइति, अक्षय महतो, जयदेव पात्र, कमल महतो, अमल महतो, सरोज महतो, अनुप महतो, सपन महतो, नीलेश महतो,प्रकाश महतो, विकास महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.




