चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर कमारीगोड़ा तालाब के पास शनिवार को पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एंटी क्राइम चेकिंग, हेलमेट जांच एवं ट्रिपल लोडिंग के विरुद्ध सघन जांच की गई. जांच अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों के कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और ट्रिपल लोडिंग से बचने के लिए जागरूक किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने लोगों से अपील किया की सभी यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें.







