चाकुलिया: चाकुलिया के नागानल मंदिर परिसर से 27 मार्च को गाजे बाजे के साथ रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. इसके लिए पुराना बाजार स्थित मां रंकिणी मंदिर परिसर में शनिवार को रामनवमी अखाड़ा समिति के गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पवन अग्रवाल ने की. (नीचे भी पढ़े)
समिति में दिनेश सिंह को संयोजक और विवेक लोधा, राजकुमार मिश्रा, मौसमी मल्लिक,संजय दास, राजेश नामाता,संजीव दास और संजीव मांडी को सह संयोजक बनाया गया है. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जयदीप मुर्मू,संदीप चंद, चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, रोहित लोधा, शुभम दास, सत्य प्रकाश सिंह, विक्रम लोधा, पवन सिंह, दीपक सिंह, रत्नेश कुमार, संदीप चक्रवर्ती, प्रकाश मिश्रा समेत 23 युवक शामिल हैं.







