बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा एवं कांठूलिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए. उन्होंने गांव के लोगों के साथ भक्तिभाव से संकीर्तन में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
सभी ने मिलकर भगवान के नाम का संकीर्तन किया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया.
मौके पर डॉ. गोस्वामी ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, पार्थ सारथी बेरा, उत्पल बेरा, गोपाल साव, समीर सेनापति, सुशांत गिरी, समरेश घोष, यादव पात्र, राजू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







