जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम को पीएचडी की उपाधि मिली है. अरका जैन यूनिवर्सिटी से उन्होंने औद्योगिक संबंध (इंडस्ट्रियल रिलेशन) पर पीएचडी की डिग्री हासिल की. उनका इस विषय का आधार था रेजिलेंस (लचिलापन), रिस्पांसिबल (जिम्मेदार) व सस्टेनेबल वर्कफोर्स (टिकाऊ कार्यबल). यूनियन मैनेजमेंट रिलेशन पर उन्होंने रिसर्च किया है. वर्ष 2021 से वर्ष 2025 तक यह शोध और पीएचडी की पढ़ाई की, जिसके बाद उनको यह सम्मान दिया गया. यह शोध उन्होंने अरका जैन यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति डॉ अंगद तिवारी की देखरेख में किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

शहनवाज आलम को करीब 30 साल का यूनियन में नेतृत्वक्षमता का अनुभव है. टाटा स्टील के कई सारे एमडी और टाटा वर्कर्स यूनियन के कई अध्यक्ष के साथ उनको काम करने का अनुभव भी है. उनका यह रिसर्च के जरिये टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन में नयी पीढ़ी को कैसे विकसित किया जाना है, इस पर भी प्रकाश डाला गया है. डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन में शहनवाज आलम का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह समेत तमाम ऑफिस बियरर मौजूद थे. इस मौके पर संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि यह यूनियन के लिए गर्व की बात है और शहनवाज आलम का रिसर्च निश्चित तौर पर आने वाली ट्रेड यूनियन की पीढ़ियों के लिए काम आयेगा. इससे नये नेतृत्वक्षमता को विकसित करने में मदद मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कमिटी मेंबर सह भाजपा बिष्टुपुर मंडल उपाध्यक्ष संचालन करता मारूति नंदन पांडेय और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू, अविनाश सिंह, शुभम सिंह, शुभम मिश्रा, चंदन कुमार, बीभाकर, पवन कुमार, संतोष कुमार पांडेय, अमोलक सिंह, मनोज मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, बमबम, दिनेश कुमार, विकी रॉय, दिनेश कुमार, बी के सिंह, बंटी पांडे, विजय श्रीवास्तव, ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, गौरव कुमार, आर आर सिंह, सरोज पांडेय,बसंत बाग और हरिओम जायसवाल उपस्थित थे.



