गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई मिलनकुंज मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को रामनवमी के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान दूर दराज से काफी संख्या में हनुमान भक्त पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया. पुजारी संजय मुखर्जी द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. पूजा के साथ-साथ मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में बजरंग बली का झंडा स्थापित किया गया. (नीेच भी पढ़े)
लोगों ने अपने-अपने घर के आसपास भी झंडा स्थापित किया. इस दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन चलता रहा. हनुमान भक्त जय श्री राम के नारे लगाते रहे. शाम को महाआरती की गयी. इस मौके पर पुजारी सुखदेव दास, सृष्टिधर महतो, भवानी गोप, राजराम महतो, हरिपद सिंह, आशीष चंद, सत्यजीत भकत, प्रकाश महतो, तपन चंद, गणेश चंद, विमल दास, पूर्ण चंद्र कर्मकार, खोकन महतो, मनोज महतो, रितेश महतो, विकाश दास, दीपक महतो, चिन्मय महतो, निमाई साहू, सोमनाथ महतो आदि उपस्थित थे.



