चाकुलिया: श्रावन माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु विभिन्न वाहनों पर सवार होकर नागा बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. महिला और पुरूष भक्त कतार में खड़े होकर बारी बारी से भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.(नीचे भी पढ़े)

पूजा करने पहुंचे भक्तों के बीच समाजसेवी और शिव भक्तों ने खीर और चना गुड़ प्रसाद के रूप में वितरण किया. वहीं पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर और जोड़ाम गांव स्थित तुलसी बनी शिव राम आश्रम में स्थित शिव मंदिर में भी पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. सहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई और मंदिर परिसर बोल बम,हर हर महादेव के नारों से गूंजता रहा.




