जादूगोड़ा: स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती जमशेदपुर के कदमा में 30 मार्च को मनायी जाएगी. जिसको लेकर जादूगोड़ा मोड चौक में रणजीत सिंह के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान के महासचिव जय कुमार ने की. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा की अगुवाई में भाग लेने का फैसला लिया गया. (नीचे भी पढ़े)
बैठक के बाद महासचिव जय कुमार ने कहा कि यह पारिवारिक मिलन समारोह सह स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर उनके आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लिया जाएगा. इस दौरान आयोजित पारिवारिक होली मिलन समारोह में दो भोजपुरी गायक गोलू राजा व निशा उपाध्याय अपनी भोजपुरी सुरों से समर्थकों को झुमाएगी. बैठक में कार्यक्रम के महासचिव जय कुमार,राजकिशोर,रणजीत कुमार सिंह, शशि भूषण शर्मा, आरएन विद्यार्थी, संदीप शर्मा, अजय सिंह, उपेन्द्र शर्मा, संजीव कुमार, राकेश कुमार श्रीनिवासन ने हिस्सा लिया.














