गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाकुर्शी पंचायत के बाघबिंदा जंगल में सोमवार दोपहर में अचानक आग लगी गयी. आग देखते ही देखते दूर तक फैल गयी. इस आग से जंगल के सैकड़ों पेड़-पौधे झुलस गये. हालांकि आस पास के ग्रामीण जंगल बचाने की कोशिश में घंटों जुटे रहे. समाजसेवी मंगल कर्मकार ने आग लगने की सूचना दी. (नीचे भी पढे)

आग की सूचना के बाद वन विभाग के कर्मी और दमकल कर्मी जंगल पहुंचे. लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया है. जंगल में लगी इस भीषण आग में सैकड़ों पेड़ आग का शिकार होकर बुरी तरह झुलस गये है. बता दें कि इसी मार्ग से सटे गिधिबिल, छोटाकुर्शी, आमचुड़िया में काजू जंगल भी है, जहां भी समय-समय पर आग लगने की घटना हो रही है. इससे काजू के पौधों को नुकसान पहुंच रहा है.














