गालूडीह: गालूडीह के विभिन्न सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के निर्माणाधीन पंडाल में सोमवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया. अग्निशमन पदाधिकारी आशीष राम ने पूजा समिति के सदस्यों को आग बुझाने की विभिन्न विधियां, जैसे एबीसी, बीसी और सीओटू सिलिंडर के प्रयोग के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षण में आग लगने पर घबराने की बजाय शांतिपूर्वक समस्थिति संभालने और भगदड़ से बचने की हिदायत दी गयी.(नीचे भी पढ़े)
पदाधिकारी ने सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र रखना आवश्यक बताया और आपातकाल में धैर्य बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने भौतिक निरीक्षण करते हुए कार्यालय से निर्गत पत्र द्वारा 12 बिंदुओं पर आतिशबाजी पुरी तरह से वर्जित से संबंधित आदेश जारी किया है. मौके पर राजाराम गोप, अशोक कुमार दत्ता, गोविंद सिंह, मुरारी मोहन दत्ता आदि उपस्थित थे.



