पोटका : पोटका प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम के साथ मनाया गया .इस उपलक्ष्य पर विभिन्न चौक चौराहों में युवाओं ने टोली बनाकर एक दूसरे को रंग लगा होली की शुभकामनाएं दी बच्चों में विशेष रूप से होली का उत्साह देखने को मिला. पोटका थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. थाना प्रभारी सन्नी टोपो के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं पंचायत प्रतिनिधि थाना परिसर में जुटे एवं एक दूसरे को गुलाल लगा होली की मुबारकबाद दी .थाना में सभी के लिए होली पर विशेष पकवान की व्यवस्था भी की गई थी जिसका सभी ने मिलजुलकर आंनद उठाया . (नीचे भी पढ़े)

विभिन्न पंचायतों के मुखिया, गांवों के ग्राम प्रधान सहित गणमान्य लोग शामिल हुए सबों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर अभिवादन किया.मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि होली रंग और उत्साह का त्योहार है. इस मौके पर आपस में गिला शिकवा भूलकर सभी गले मिलते हैं. उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुखिया पानो सरदार, मुखिया अमृत माझी, मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया इरादेवी सिंह, मुखिया सावित्री हांसदा,मुखिया वीणा मुंडा, ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत व प्रणय भकत, शंकर दास आदि उपस्थित थे.







