घाटशिला : विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा सोमवार को घाटशिला कॉलेज में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई. पूरे कॉलेज परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल था, जो इस पावन अवसर को और भी खास बना रहा था. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी के नेतृत्व में पूजा विधिवत रूप से संपन्न हुई, जिनके द्वारा जजमान के रूप में पूजा की गई. पुजारी समीर महापात्र विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पुष्पांजलि अर्पित करवाई. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से माँ सरस्वती की आराधना की. इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. बिबेक महापात्र, हर्ष राय, अजय गोराई, अमित हाजरा, दिनेश बाल्मीकि, अभिजीत, शिरीन खान, शुभम सोनी, कविता महतो, श्रवण सिंह, विवेक सिंह, मनिंदर सिंह शोखी, अनिकेत मंडल, अरघा बटवाल समेत अन्य विद्यार्थियों ने उत्साह से पूजा की और इस आयोजन को यादगार बनाया. यह आयोजन महाविद्यालय में दूसरे वर्ष के रूप में किया गया. ज्ञात हो कि 2024 में विद्यार्थियों की पहल पर इस परंपरा की शुरुआत हुई थी, और इस बार भी पूजा में सभी ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से भाग लिया.

इस मौके पर आयोजन समिति के संयोजक प्रोफेसर इंदल पासवान, डॉ नरेश कुमार, डॉ डीसी राम, प्रोफेसर महेश्वर प्रमाणिक, प्रोफेसर सोमा सिंह, प्रोफेसर मानिक मार्डी, प्रोफेसर शंकर महाली, डेजी सेवा, सोनल पटनायक आदि शिक्षकों के साथ कर्मचारी एवं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने कहा कि ऐसे शांतिपूर्ण और भक्तिमय आयोजनों से महाविद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हम मां सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि वे सभी विद्यार्थियों और कॉलेज परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें. उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, बल्कि महाविद्यालय के हर सदस्य के बीच एकता और भक्ति का आदान-प्रदान भी प्रस्तुत करता है.



