जमशेदपुर : बिष्टुपुर खरकई लिंक रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 77वें सास्था प्रीति महोत्सव के चौथे दिन, सोमवार की सुबह यज्ञानुष्ठान की शुरुआत रोज की तरह महा गणपति होमम के साथ हुई.(नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद बाहर से पधारे 32 वेद पंडितों ने मंदिर के सभी देवी-देवताओं के निमित्त कलश स्थापित कर दूसरे दिन की कौमार्य पूजा की. इसके पश्चात मूल मंत्र जाप और हवन किया गया. इसके बाद हवन में पूर्णाहुति की गई. सभी पूजा-अर्चना और हवन मंदिर के चेयरमैन पी एन शंकरन ने मुख्य पुरोहित विजयभानु के मार्गदर्शन में संपन्न कराया. महा आरती के बाद मंदिर के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
शाम को एक बार फिर महादीपार्चन आयोजित हुआ, जबकि वेद पंडितों ने रुद्र क्रमार्चन और वेद मंत्रोच्चारण किया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एन राममूर्ति, सचिव बी सुब्रमण्यन, सचिव, एएस विश्वेश्वरन, कोषाध्यक्ष, एस शिवकुमार, एस श्रीनिवासन, जी शिजुलल, एस वेंकटरमन, संयुक्त सचिव, एस प्रदीप, जे सुरेश, एमएस वी शिवा, सदस्य और मंदिर के कई अन्य सदस्य पूजा में सहायता दे रहे थे.



