बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बेंदा, दुबराजपुर, पाटपुर, पानीपड़ा, साकरा, बेला, कांठुलिया, मानुषमुड़िया, खामार, कुमारडुबी, लाऊडोंका, जयपुरा,महुली समेत कई गांवों में स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से हर वर्ष रथयात्रा का महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष 27 जून को रथ यात्रा निकलेगी. इसको लेकर मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां चरम पर है. साथ ही रथ को आकर्षक रूप दिया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
बीते 11 जून को स्नान यात्रा के दिन अत्यधिक स्नान करने के बाद प्रभु बीमार पड़े गए. बीमार महाप्रभु का इलाज चलने के कारण मंदिर के पट बंद हैं. जहां 26 जून को महाप्रभु स्वस्थ होंगे,तब मंदिर के पट खुलेंगे. उसी दिन भगवान जगन्नाथ के श्रृंगार के बाद नेत्र उत्सव मनाया जाएगा. जहां महाप्रभु अपने भक्तों को दर्शन देंगे. इसके बाद 27 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी.














