जादूगोड़ा: तीन जिलों के 68 गांवों के माझी बाबा का पोटका प्रखण्ड कार्यालय में एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि सह देश परगना धाड़ दिशोम बैजू मुर्मू ने झारखंड सरकार से धर्म कोड व पेसा कानून सख्ती से लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर 1996 को पेसा कानून बना, लेकिन अफसोस जताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले समेत अन्य कई जिलों में सरकार लागू करने में आना कानी कर रही है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने झारखंड सरकार से तत्काल केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई ओलचिकी में करने की भी मांग भी उठाई. सम्मेलन की अध्यक्षता महिला परगना पुनता मुर्मू ने की.(नीचे भी पढ़े)

माझी परगना महाल की कालिकापुर तरफ परगना की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि सह देश परगना बैजू मुर्मू, सम्मानित अतिथि हरि पदो मुर्मू(आसनवनी परगना) सुशील हांसदा (हल्दी पोखर परगना) दशमत हांसदा( जुगसलाई परगना) वीरेन टुडू( देश जायरेत ) कुमार चंद्र मार्डी (कालिकापुर परगना, सलाहकार) लेदेंम किस्कू (आसनवनी परगना) रघुनाथ मुर्मू( धीरोल पुड़सी माझी बाबा) दसमत मुर्मू( पाथर चाकड़ी पुड़सी माझी बाबा) गोविंदो हांसदा( गोबडागोडा पुडसी माझी बाबा) गाजिया सोरेन( गौडशा पुड़सा माझी बाबा) अनिल मुर्मू (गोडेत) शिबू सोरेन, राम सिंह सोरेन, सुशांतो हेंब्रम समेत समेत तीन जिलों के 68 गांवों के माझी उपस्थित थे.











