जमशेदपुर: जमशेदपुर आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा जमशेदपुर की एक बैठक रुद्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में 30 मार्च को होने वाले सरहुल महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की गई.
बैठक में सरहुल महोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राम सिंह मुंडा ने कहा कि मानव जीवन की सुख शांति और समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले सरहुल पूजा की सारी तैयारी कर ली गई है. नव सृजित फूलों से की जाने वाली या सरहुल पूजा सीधे प्राकृतिक से जुड़ा हुआ है. सरहुल के दिन पाहन पुजारी के द्वारा ग्राम देवता के साथ साथ जंगल, पहाड़, पेड़ पौधे, नदी नाला, हवा पानी, ईस्ट देवता आदि की पूजा नए नए फलों फूलों से किया जाएगा. इस पूजा स्थल पर ग्राम के बड़े बुजुर्ग महिला पुरुष शामिल होंगे. सरहुल पूजा के दिन समाज के सभी परिवार अपने अपने घरों में साल पेड़ का फूल चढ़ा कर पूजा अर्चना करेंगे एवं अपने अपने घरों में सरना झंडा लगाएंगे.(नीचे भी पढ़े)

तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए राम सिंह मुंडा ने बताया कि आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा जमशेदपुर द्वारा मनाया जाने वाला प्राकृतिक पर्व सरहुल 30 मार्च रविवार को सोपोडेरा फुटबॉल मैदान में मनाया जाएगा. इससे पूर्व शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें पारंपरिक नृत्य गीत संगीत होगा. शोभायात्रा बामनगोड़ा होते हुए बारीगोड़ा फाटक तक जाएगी. बारीगोड़ा फाटक से पुनः वापस होते हुए सालगाझुडी अंडरब्रिज पार करते हुए आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल सालगाझुड़ी जमशेदपुर बोरा फैक्ट्री के पास में, गिडी बा: कर,सांस्कृतिक नृत्य गीत का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है.सोपोडेरा में होने वाला सरहुल महोत्सव में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों सारजामदा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, गोविंदपुर, परसुडीह, शंकरपुर, कीताडीह, सीतारामडेरा, बिरसानगर, जेम्को बस्ती, लोको बस्ती, शांतिनगर सालगाझुड़ी आदि क्षेत्र के मुंडा समाज के साथ विभिन्न आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल होंगे..(नीचे भी पढ़े)
राम सिंह मुंडा ने जानकारी देते हुए कहा कि सरहुल महोत्सव 2025 सोपोडेरा के शोभा यात्रा में शामिल होने वाले अतिथियों में, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंहा के अलावे कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया.बैठक में मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, प्रभु राम मुंडा, (मुखिया) प्रकाश सांडिल, (पूर्व मुखिया) रुद्र मुंडा (पंचायत समिति सदस्य) सुनीता नाग (मुखिया) राज सांडिल, राहुल मुंडा, धन सिंह मुंडा, महेश नाग, कैलाश मुंडा, राहुल मुंडा, दुबराज मुंडा, सन्नी मुंडा, नेहाल सांडिल, विशाल सांडिल, दीपक सांडिल, सुदेश मुंडा, राकेश सांडिल, जगमोहन कच्छप, महेश नाग, डोमन मुंडा आदि शामिल हुए.



