जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने डबलथॉन कार्यक्रम में भाग लेकर जमशेदपुर वासियों को स्वस्थ रखने की अनोखी पहल का संदेश दिया. जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, दैनिक हिंदुस्तान के संपादक के साथ सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर ने दौड़ लगाकर युवाओं का जोश बढ़ाने का प्रयास किया. (नीचे भी पढ़ें)

कीनन स्टेडियम के पास दोराब जी पार्क से डबलथॉन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें शहर के बच्चों और युवाओं के लिए साइक्लिंग के साथ दौड़ने की प्रतियोगिएं आयोजित की गईं. इसके तहत युवा वर्ग की दौड़ में वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, दैनिक हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक एवं सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने भी प्रतियोगी युवाओं के साथ दौड़ लगाई. (नीचे भी पढ़ें)
दो किलोमीटर की दौड़ दोराबजी पार्क के मुख्य गेट से आरंभ होकर कीनन स्टेडियम मुख्य मार्ग होते हुए जुबिली पार्क गेट होकर पुनः दोराबजी पार्क पहुंच कर संपन्न हुई. कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किये गये.कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी पूर्णिमा महतो, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार डा विजय कुमार, जवान अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, शंकर प्रसाद, विनोद कुमार अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, गीता कुमारी, तेजिता कुमारी, सरस्वती मुर्मू, अनामिका मंडल, संजय कुमार, गुलशन कुमार, बलिराम गांडिल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी बच्चे और युवा , बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. डबलथॉन कार्यक्रम दैनिक अखबार हिंदुस्तान प्रेस की ओर से आयोजित की गई थी.



