गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने छापामारी कर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे सात हाइवा को जब्त किया है. माइनिंग इंस्पेक्टर अरविंद उरांव और गुड़ाबांदा थाना प्रभारी ने भाकर से दो और कोईमा से चार हाइवा को जब्त किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इस मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर के बयान पर गुड़ाबांदा थाना में मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बालू की लोडिंग कोईमा स्थित एक स्टॉक यार्ड से की गई थी,जिसका चालान नहीं काटा गया था. खनन विभाग के पदाधिकारी अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे बालू माफियाओं की पहचान करने में जुटी हुई है. वहीं टीम के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.




