चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के मीना बाजार (बड़ामचाटी)गांव में सिदु कान्हु उत्नव गांवता क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पाता डीजे नांच में प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. विधायक ने चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि संस्कृति ही हमारी पहचान है. (नीचे भी पढे)

कमेटी ने पाता नाच प्रतियोगिता का आयोजन कर अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया है. विधायक ने प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता पवन कुमार, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, अमर हांसदा, मिथुन कर, कीर्ति महतो,कमेटी के विधान मांडी, बबलू सोरेन, मंगल मुर्मू, सुकलाल सोरेन, रबी सोरेन, जीतेन टुडू, सीताराम मुर्मू, सूर्य सोरेन, बादल किस्कू समेत अन्य उपस्थित थे.



