चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के तसरीशोल साल जंगल में विगत कुछ दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा साल पेड़ की कटाई की जा रही थी. सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी गांव के जंगल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और काट कर रखें गये दर्जनों साल पेड़ के बोटा को जब्त कर कार्यालय लाकर मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार गांव में सड़क बनाने के लिए लोगों द्वारा दर्जनों साल पेड़ को काटा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में डीएफओ सबा आलम अनसारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ही साल पेड़ों की कटाई की गई है. इसे लेकर जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी आरोपी होगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विभाग मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी.




