चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के ज्वालभांगा गांव में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. विधायक श्री मोहंती ने प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि ज्वालभांगा कमेटी ने फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर ग्रामीण प्रतिभा को एक प्लेटफॉर्म देने का सराहनीय कार्य किया है. कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा का विकास होगा. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि युवा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करें. मौके पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर शिव चरण हांसदा, गोपन परिहारी, सुभाष हांसदा, जितेन हांसदा, सावना मांडी, सहदेव गोप, बीर सिंह मांडी, दुर्गा चरण मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.














