जमशेदपुर/घाटशिला: 5 फरवरी 2026 को मुरली इंटर महाविद्यालय घाटशिला में वार्षिक खेल दिवस का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामस्वरूप यादव राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पीटी शिक्षक के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मार्च पास्ट की सलामी के साथ किया गया.इस अवसर पर छात्रों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल एवं अन्य पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया. खेल मैदान छात्रों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से सराबोर रहा.(नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. संस्था के प्राचार्या डॉक्टर नूतन रानी ने सभी आगंतुकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में शामिल महत्वपूर्ण अतिथि डॉ काशीनाथ महतो , खेल समन्वयक छवि कुमारी सभी शिक्षकगण मोनी शर्मा , पितांवर सोरेन , एडमिशन कासेलर जयंत कुमार भगत, करन मुर्मू, चुडामनी मुर्मू, तनु सिंह एवं छात्र-छात्राओं विवेक , रिषिकेश, निहाल लोहार, स्नेहा नायक, कृष्णा गुप्ता , रिषिकेश, देवयानी , आलोक , का सराहनीय योगदान रहा.







