चाकुलिया: श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव में अवैध देशी शराब भट्टी संचालन होने की सूचना पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस गांव पहुंचकर पारा हांसदा के घर में संचालित देशी शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की पारा हांसदा के घर पर संचालित देशी शराब भट्टी को पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया और 100 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर 7 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त कर थाना लाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई हेहु उत्पाद विभाग को सूचित किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की विक्री और निर्माण पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी. अवैध देशी शराब भट्टी संचालन के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है.












