जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 1बी के रहने वाले विद्यासागर रविदास ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर स्कूल के प्रबंधन (प्रिंसिपल) पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इस दौरान रविदास ने बताया कि उनकी दो पुत्री है, जो बिरसानगर के प्रगति सरस्वती शिशु विद्यालय की छात्रा है. उन्होंने अदिति दास और सुमन दास जो कक्षा 1 की छात्रा है, उसके डायरी में एक अप्लीकेशन लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि वे री एडमिशन और स्कूल का फीस 7 जून तक जमा करवा देंगे. इसके बावजूद प्रिंसिपल अभिलास गिरि ने उनकी बच्चियों को क्लास टेस्ट देने से रोका और कक्षा से बाहर खड़ा करवा दिया, जिसका विरोध विद्यासागर रविदास ने उपायुक्त कार्यालय में और जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर किया है. उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.














