बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के जामबनी गांव में निर्मित हरि मंडप परिसर में धार्मिक उत्सव की शुरूआत हुई. इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन के साथ खंडामौदा के रांगड़ोखाल से कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर कीर्तन मंडलियों के साथ कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं शंख ध्वनि की और राधा गोविंद के जयकारे लगा रहीं थी. रांगड़ोखाल से निकली कलश यात्रा लालडीह होते हुए 3 किमी पद यात्रा कर हरिमंडप परिसर पहुंचकर समाप्त हुई.(नीचे भी पढ़े)
इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित की गई. पुजारी मदन मोहन आचार्य, देवाशीष आचार्य,शुकांत पति ने पूजा संपन्न कराई. इस कार्यक्रम में आस पास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. शनिवार को चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संजय राणा, कोषाध्यक्ष सोमाय हांसदा,सचिव मदन मोहन आचार्य, उपाध्यक्ष संतोष सातुआ समेत अन्य ग्रामीण जुटे हुए हैं.














