चाकुलिया: झारखंड अधिविध परिषद द्वारा मैट्रिक का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकुलिया का परीक्षा परिणाम सर्वोत्तम रहा. प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष विद्यालय से 47 बच्चे मैट्रिक की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है. मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय की छात्राओं ने परचम लहराया है. पांच विद्यार्थी 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं . (नीचे भी पढ़े)
बहन एलिजा नाज 95.40 अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी, एलिजा ने हिंदी में 93 संस्कृत में 95 गणित में 100 ,विज्ञान में 95 सामाजिक विज्ञान में 95 अंग्रेजी में 85 अंक प्राप्त की ,वही विद्यालय की द्वितीय टॉपर पायल मंडल रही. उसे हिंदी में 95 अंग्रेजी में 84 गणित में 98 विज्ञान 98 सामाजिक विज्ञान 91 एवं संस्कृत में 84 अंक प्राप्त की, इस प्रकार प्रतिशत अंक 93 रहा. तृतीय स्थान पर स्नेहा मुर्मू रहीं,संस्कृत में 91 अंग्रेजी 93 गणित 94 विज्ञान 91 विज्ञान 91 सामाजिक विज्ञान 88 एवं हिंदी 72 कुल 91.40%अंक प्राप्त की. (नीचे भी पढ़े)
इस वर्ष 6 विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस शानदार सफलता के लिए पूरा विद्यालय परिवार हर्षित है . विद्यालय के मुख्य संरक्षक रवि झुनझुनवाला, अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला एवं सचिव अमित भारतीय ने संयुक्त रूप से कहा की मैट्रिक का परीक्षा परिणाम की उत्कृष्टता से विद्यालय परिवार काफी उत्साहित है. यह सब बच्चों का परिश्रम एवं आचार्यों का कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने कहा की सभी बच्चों को सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा.











