जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे साईनाथ इंटरप्राइजेज में बड़ी छापामारी की गई. यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट मैजिस्ट्रेट दीप्तोनिल हाजरा के नेतृत्व में की गई जिसमें गोलमुरी थाना पुलिस ने भी सहयोग किया. जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नेपाल यूनिलीवर कंपनी के नाम पर टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक सामान नेपाल के रास्ते अवैध रूप से लाकर यहां बेचे जा रहे थे. ये सामान नियमों और ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर बाजार में उतारे जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

टीम ने रिफ्यूजी कॉलोनी की दो गलियों में स्थित गोदाम और दुकानों की तलाशी लेकर भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किये हैं. फिलहाल जब्त माल की गिनती और उसकी कीमत के आकलन का काम चल रहा है. इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.











