चाकुलिया:अग्रसेन महाराज की जयंती के मुख्य समारोह से पूर्व मारवाड़ी महिला समिति चाकुलिया के तत्वावधान में मारवाड़ी समाज के बच्चें और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में 2 अक्टूबर को स्थानीय महिला सत्संग भवन में बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्ग में चित्रकला, पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर बनाना,अंगदान पर पोस्टर बनाना आदि विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने बहुत ही सुन्दर ढंग से अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं, बच्चें एवं मारवाड़ी महिला समिति चाकुलिया की सदस्याओं ने मिलकर महात्मा गांधी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई. (नीचे भी पढ़े)
छोटे बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र में रंग भरे. सभी ने क्विज एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हमारे दोनों महापुरुषों के महान आदर्शों, सिद्धांतों एवं प्रेरक प्रसंगों को याद किया.महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाए. महात्मा गांधी के मुख्य सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म तथा शास्त्री के जय जवान जय किसान नारे के तथ्यों पर विस्तृत चर्चा हुई. महापुरुषों की जीवनी पढ़ने के लिए बच्चों को एवं उनकी माताओं को प्रोत्साहित किया गया.प्रतियोगिता के विजेताओं को अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजश्री रुंगटा, रीता लोधा, उमा लोधा, मंजू अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, सपना अग्रवाल समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.




