पोटका: कोवाली थाना परिसर में हिंदू नववर्ष, रामनवमी एवं ईद के शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई .बैठक में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी निकिता बाला, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, जादूगोड़ा इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनजंय पासवान समेत विभिन्न अखाडा कमिटी के सदस्य एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

बैठक में सर्वप्रथम प्रशासन द्वारा आखाडा कमिटी के सदस्यों से रामनवमी जुलूस के शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन को लेकर सुझाव लिए गए. हल्दीपोखर आखाडा के सदस्यों द्वारा प्रशासन से विसर्जन जुलूस मार्ग में सड़कों की मरम्मत, सड़क पर गिराए गए गिट्टी बालू समेत अन्य सामानों को हटाने एवं जुलूस में मेडिकल टीम के व्यवस्था की मांग की गई . बैठक को संबोधित करते ग्रामीण एसपी ने कहा कि सभी समुदाय के लोग मिल जुलकर किसी भी त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाये . हल्दीपोखर में कुछ असामाजिक तत्वों के वजह से हमेशा विवाद उत्पन्न होने की समस्या आती है जिस पर शांति समिति के सदस्य ध्यान दे. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि हल्दीपोखर पर प्रशासन की पैनी नजर है वैसे तत्व जो समाज मे विद्वेष फैला गड़बड़ी का प्रयास करेंगे प्रशासन उनपर कड़ाई से निपटने को तैयार है . उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान कोई भी भड़काऊ नारेबाजी ना करे,सोशल मीडिया के अफवाहों से बचे. उन्होंने कहा कि पूरे जुलूस की निगरानी प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से की जाएगी . उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जुलूस में नशा का सेवन कर शामिल ना हो और ना ही जुलूस के दौरान घातक हथियारों का प्रयोग करे, पूजा कमिटी के सदस्य गड़बड़ी फैलाने के प्रयास करने वालो की सूचना प्रशासन को दे.बैठक में मुखिया देवी कुमारी भूमिज, सीमति सरदार, कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, रतन सोनकर, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष मंडल, शाहिद परवेज, बिरजू महेश्वरी, अनवर अली, कृष्णा गुप्ता, मो असलम, उत्पल बोस, मोना साहू, दिनेश कर आदि उपस्थित थे.



