Jamshedpur : विगत दिनों हुई बारिश से बहरागोड़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों के खेत जलमग्न हो चुके हैं. कुछ गांवों में घर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मदद के लिए आगे आये हैं. कुणाल षाड़गी ने प्रभावितों के लिए तिरपाल, राशन सामग्री आदि उपलब्ध करायी है.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौदा पंचायत के बरिग्रम में गरीब असहाय परिवारों के बीच तिरपाल और राशन सामग्री का वितरण कर लोगों को आर्थिक सहयोग किया. साथी कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया गया. इस दौरान पूर्णेंदु पात्र, पूर्व मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, सुमंत होता, पंकज पुष्टि, पीयूष प्रधान, डाक्टर मुंडा, लिती पति, केन्दुआ नायक, अशोक कालिंदी, विकास सिंह, निरापद मुंडा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



















