गालूडीह : हेंदलजुड़ी पंचायत भवन में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम एलडीएम संजीव कुमार चौधरी उपस्थित रहे. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बैंक से संबंधित विषयों को विस्तारपूर्वक बताया. बैंक की अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में जानकारी दी, जिससे लाभुकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को वित्तीय जानकारी प्रदान की और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया. मौके पर मुखिया मिर्जा टुडू, सीएफएल ट्रेनर हितेश्वर पॉल, बीसी कृष्णा पातर, बेबी महतो आदि उपस्थित थे.



