सरायकेला : सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में जल भराव से आधा दर्जन वार्डों की स्थिति नारकीय हो गई है. विधायक सविता महतो के निर्देश के बाद भी नगर परिषद गंभीर नहीं है. यहां के वार्ड 15 के रहमत नगर का सबसे बुरा हाल है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां के लोग विगत एक हफ्ते से लोग जल कैदी की जिंदगी जी रहे हैं. नालों का गंदा पानी दो दर्जन घरों में घुस आया है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है. नगर परिषद के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है कि फौरी तौर पर इन्हें मदद पहुंचाई जा सके. वहां से आ रही तस्वीर बेहद ही डरावनी हैं. सवाल उठता है कि आखिर नगर परिषद प्रशासन और जिला प्रशासन किस निद्रा में सोया है. आखिर विधायक के निर्देश के बाद भी इन तक राहत क्यों नहीं पहुंच पा रही है? इनका कुसूर क्या है? बरसात से पहले नगर परिषद ने होमवर्क क्यों नहीं किया? यहां की जनता के टैक्स से सरकारी बाबुओं को तनख्वाह मिलती है. बदले में इन्हें क्या मिल रहा है आप भी देखिये…



