
चाईबासा: विधानसभा द्वारा गठित प्रायोजन समिति की टीम सभापति विधायक सरयू राय के नेतृत्व में दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चाईबासा पहुंची. वही परिसदन में महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान जिले में चल रहे खनन, परिवहन एवं सारंडा वन क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया. साथ ही निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली माइनर मिनरल पत्थर और बालू की खनन पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की. मौके पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बोयपाई. जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा ,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती नीला नाग, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पूनम हेम्ब्रम, प्रीतम बांकिरा, मोहम्मद सलीम ,रितेश तामसोय, संदीप सनी देवगम, नारायण निषाद, इत्यादि उपस्थित थे.




