प्रकाश दास / गालूडीह : गली मोहल्लों में लोगों का मनोरंजन कर अपना पेट पालने वाले ये मदारी इस समय गालूडीह के आस-पास ग्रामीण क्षेत्र में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. यहां आए हुए मदारी सांपों का खेल दिखाकर ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन कर रहे है. बेरोजगार मदारी ने बताया कि बेरोजगारी के कारण अपने परिवार का पेट भी नहीं पाल पा रहे हैं. इस कारण पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से झारखंड की ओर पलायन कर रहे हैं. आपको बता दें कि भुखमरी की जिंदगी जी रहे इन परिवारों के पास किसी भी तरह के सरकारी कागजात भी नहीं हैं जिसकी वजह से इन्हें कोई सरकारी राहत भी नहीं मिल पाती है. जादूगोड़ा मुख्य बाजार के सामने में कई परिवारों ने अपना डेरा डाल रखा है. मदारी दुदुल माल ने बताया कि यहां कई परिवार हैं जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. इनके पास कोई भी राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं है. गांव में जाकर सांप खेल, ताबीज और करतब दिखाकर जो मिलता है उससे अपना और अपने परिवार का ये लोग पेट पालते हैं. उन्होंने ने बताया कि उनके साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी उनके साथ पहुंचे है.





