
चाकुलिया : चाकुलिया के मुस्लिम बस्ती में लगने वाले साप्ताहिक हाट में मकर संक्रांति पर्व को लेकर हाट में खरीदारी करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाट में पहुंचे अधिकांश ग्रामीण बगैर मास्क पहने हाट पहुंचे है और हाट ग्रामीणों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ है। विगत दिनों जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना की संख्या बढ़ते देख सरकार ने लोगों से सरकार द्वारा पूर्व में पारित कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील किया है। परंतु हाट में पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ सरकार द्वारा कोविड 19 की नियमों का पालन न कर नियमों की धज्जियां उड़ रहे हैं। प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीण मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर बेहिचक और बेखौफ हाट में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

हाट में टुसु की मूर्ति भी खूब बिक रही है। प्रति टुसू की मूर्ति 20 रूपय में ग्रामीण खरीद रहे हैं। हाट में उमड़ी भीड़ को देख चाकुलिया के सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि आये दिन चाकुलिया में कोविड जांच में पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है, इसके बावजूद भी हाट में पहुंची ग्रामीणों की भीड़ से चिंता बढ़ गई है। कहा कि दोपहर 1 बजे तक सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा 6 लोगों की कोविड 19 की जांच की गई जिसमें 4 ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए हैं। मुर्मू ने कहा कि भीड़ पर नियंत्रण नहीं किया गया तो क्षेत्र में कोविड 19 की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इस संबंध में अंचलाधिकारी जयवंती देवगम ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर लगने वाली हाट को देखते हुए हॉट परिवार में हाइकिंग कर लोगों को कोविड 19 की नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया है। कहा कि हाट के स्थान परिवर्तन करने की बात कही गई थी परंतु दुकानदार नहीं माने और साप्ताहिक हाट पूर्व के स्थल पर ही लगाया है।




