चाकुलिया: चाकुलिया थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सभी ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखा जाए ताकि पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने कहा कि बकरीद पर्व हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाएं. (नीचे भी पढे)
उन्होंने कहा कि पर्व में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दे ताकि प्रशासन समय रहते आपकी सहयोग कर सके. बैठक को बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, इंस्पेक्टर राजेन्द्र दास,थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर शतदल महतो,मो गुलाब,दिनेश सिंह,समीर दास,मुरारी लाल शर्मा,मो मोला,हैदर खान समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक का संचालन रविन्द्र नाथ मिश्रा ने किया.




