
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों की बैठक कोकिल चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम सभा को विशेष अधिकार देने, प्रधानों को सम्मान देने, गांव स्तर और पंचायत स्तर के कार्यो में ग्राम प्रधानों को भी अधिकृत किया जाए और उनका सहयोग लेने के साथ-साथ उनको उचित सम्मान मिले, साथी ही मनरेगा कार्यों में ग्राम सभा को ही पूर्व की भांति सोशल ऑडिट का कार्य सौंपे और एजेंसी द्वारा कराए जा रहे सोशल ऑडिट को तत्काल से ही रोक लगाने की मांग समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर विधायक समीर महंती को अवगत कराकर सरकार के समक्ष प्रधानों की मांग को रखने की बात कही है. मौके पर विधायक समीर महंती ने कहा कि ग्राम प्रधान की हर आंदोलन में वे उनके साथ है. ग्राम प्रधानों को उचित सम्मान मिलना चाहिए, इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल को जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कराई जाएगी. मौके पर आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, मदन मन्ना, नव कुंवर, रासबिहारी साहब, आशीष गिरी, मुन्ना होता, जितेंद्र ओझा, उत्तम सिंह सरदार, देबाशिष कुईला, सुजीत कुमार विशाल, काली किंकर बटब्याल, सुजीत भद्र, कार्तिक मुंडा, सेनापति सिंह, बिश्वकर्मा मुंडा समेत अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित थे.




