
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा वन विश्रामागार मे विभिन्न विषयों को लेकर बुधवार को विधायक समीर महंती ने जिला के नवपदस्थापित् उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत और नवपदस्थापित डीएफओ ममता प्रियदर्शी के साथ में विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की. इस दौरान विधायक ने डीडीसी से मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, समाजिक सहायता पेंसन, वृद्धा पेंसन, राशन कार्ड, विकास योजना संबंधित, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की जनता के प्रति संवेदनशीलता, कृषि विभाग से संबंधित समस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की बात कही.
वही डीएफओ को विगत कई माह से विस क्षेत्र में हाथी द्वारा मचाये जा रहे उत्पात को रोकने एवं जल्द ही इस समस्या को लेकर झारखंड, बंगाल और ओड़िशा सीमा से सटे वन विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक साथ बैठक आयोजित करने की बात कही. कहा कि तीनों राज्य के वन पदाधिकारी की बैठक होने पर ही हाथी की समस्या का निदान होगा. मौके पर बीडीओ राजेश साहु,सीओ हीरा कुमार, रंजेर अशोक सिंह, आदित्य प्रधान, असित मिश्रा,गुरुचरण मांडी,गौरीशंकर महातो,अरुण बारिक,गौतम दास, विशाल बारिक,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.








