पोटका: पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर प्रखंड के तेतला एवं बड़ा बांदुआ के बीच नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा. इस कार्य का विधिवत शिलान्यास शनिवार को विधायक संजीव सरदार द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया. इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर तेतला एवं जुड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि पोटका विधानसभा के सभी गांवो में विकास की रोशनी पहुंचे उनका यही प्रयास है.(नीचे भी पढ़े)

राज्य सरकार के द्वारा उनके अनुशंसा पर विधानसभा के लगभग सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु 60 से अधिक सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत के योजना को स्वीकृति एवं दर्जनों पुल पुलिया निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है ताकि सभी गांव मुख्य सड़क से जुड़ सके और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो. आजादी के बाद से इलाके के ग्रामीणों की मांग थी कि इस नदी के ऊपर पुल बने, बरसात के मौसम में नदी में पानी बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात हो जाते थे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने पहल नही की थी. लेकिन इस बार विधायक संजीव सरदार के पहल से यहां पुल बनेगा, यह इस इलाके के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है.(नीचे भी पढ़े)
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद: मुखिया अमृत माझी, सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो, ग्रामप्रधान श्यामचरण सरदार, शत्रुघ्न सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, जगदीश माझी, भुताड़ मुर्मू, दासों टुडू, पंकज पाल, अर्धेंदु गोप, सोनाराम मुर्मू, प्रदीप सरदार, रविन्द्र सरदार, सत्यनारायण सरदार, रमेश महतो, भुवनेश्वर सरदार, भोगलु टुडू, विधासागर दास, बिरेन पात्र, चक्रधर महतो आदि मौजूद थे .



