
पोटका ; कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत चांपी गांव मे अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में एक ही परिवार के तीन महिला सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल है. जिनको इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है .(नीचे भी पढे)

घटना रविवार देर रात की है चांपी के नीचे टोला में नीरस सरदार (65 वर्ष ) उसकी बेटी गुलाबी सरदार एवं उनके रिश्तेदार नतिनी संध्या सरदार एक ही कमरे में सोए थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर मे खिड़की से दाखिल हो धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वृद्ध महिला नीरस सरदार की मौत हो गई जबकि दोनों युवती गंभीर रूप से घायल है .(नीचे भी पढे)

सोमवार सुबह लगभग सात बजे घर का दरवाजा बंद देख ग्रामीण खिड़की से दाखिल हुए तो देखा तीनो बेसुध पड़े है, तो घटना की सूचना कोवाली पुलिस को देते हुए घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है .














