
चाकुलिया : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा और भंडारपाल विकास साहू ने सभी एएनएम , बीटीटी और सहिया साथियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया. जिसमें परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित सामग्रियों का ऑनलाइन इंट्री,इंडेंट करना, वितरण करने आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. वही आईडीएसपी के तहत आईएचआईपी सॉफ्टवेयर का भी प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रणव कुमार बेहुरिया, महेंद्र साहू, शंकर मांडी, सुशीला देवी, मंजू कुमारी, सुप्रभा कटारी, नेपाली महतो, रीना पाल, बिना पाणी महतो समेत सभी एएनएम, सहिया और बीटीटी के सदस्य उपस्थित थे.





