
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के पश्चिम बादिया लैम्पस का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने की. निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई जिसे लैम्पस के अध्यक्ष को जल्द से जल्द ठीक करने की चेतावनी दी गई. इसके अतिरिक्त कितने किसानों द्वारा अब तक धान बिक्री किया गया इसकी जानकारी प्राप्त की और स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये. बीडीओ ने लैम्पस अध्यक्ष और कर्मियों को निर्देश दिया कि लैम्पस क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों से धान अधिप्राप्त कर किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाये ताकि किसान लैम्पस में धान बेचकर लाभान्वित हो सके.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



