जादूगोड़ा: नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) दिल्ली की टीम शनिवार को जादूगोड़ा पहुंची व माटीगोडा बेस कैंप स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जायजा लिया. क्षेत्र के प्रभारी डॉक्टर श्याम लाल मार्डी की अगुवाई में पहुंची डॉक्टर लेबकुश राठौर, स्टेपहनी समेत एक-एक कर सभी स्टाफ से आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सुविधाओं का जायजा लिया व कार्य करने की गुणवता, नई तकनीक की जानकारी हासिल की. (नीचे भी पढ़े)
निरीक्षण के पश्चात टीम ने मुसाबनी प्रखण्ड अंतर्गत केंदाडीह सीएचसी प्रभारी डॉक्टर श्याम लाल मार्डी की व्यवस्था और प्रशिक्षित व कुशल स्टाफ की सराहना की. इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी डॉक्टर श्याम लाल मार्डी ने कहा कि दिल्ली से दो डॉक्टर लबकुश राठौर व स्टेपहनी आरोग्य मंदिर माटीगोंडा पहुंची व आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रख रखाव,मरीज को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया. इस दौरान डायबिटीज गर्भवती माता की जांच रिपोर्ट देखा. जांच टीम ने रजिस्टर रख रखाव को भी जाना. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान कई सुझाव में अस्पताल कर्मियों को दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा बदलाव लाया जा सके. मरीजों से कैसा व्यवहार करना है इसको लेकर भी निरीक्षण टीम गंभीर दिखीं अपनी राय रखी. इस मौके पर प्रभारी श्याम लाल मार्डी, सूरज पूर्ति ( बीपीएम) सुनैना महतो , दुर्गा चरण मुर्मू, माया रानी भकत,कांति कुमारी ,शिशिर पूर्ति, कुलमारा,सरोज एक्का, बादिया, मनीषा बास्के,स्वाति रीमा खलको, दिव्याज्योति मुर्मू, खुशबु परवीन,सुमन महतो, मेरीलता टुडू, डॉक्टर ज्योति, लक्समी मुखर्जी,सहिया, रायबरी सिंह, गुरुबारी सिंह,सरस्वती राय, सहिया,दीपक मण्डल (एमपी एम) सुभाष पातर, समेत जमशेदपुर सलाहकार क्वालिटी टीम से मौसूमी, प्रेमा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.














