बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत के धोडांगरि गांव में कृषिकार्य के लिए लगा ट्रांसफार्मर विगत कई दिनों से खराब हो गया था. किसान खेतीकार्य को लेकर काफी चिंतित थे. गांव के शिरू हांसदा ने मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को इसकी जानकारी दी. मुखिया राम मुर्मू ने तत्काल सांसद विद्युत वरण महतो को समस्या से अवगत कराया और गांव के किसानों को जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की. सांसद श्री महतो ने त्वरित पहल करते हुए विभाग के पदाधिकारी से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)
जिसपर विभाग ने आज 25 केवीए ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया. जिसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर किया. गांव में किसानों को कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर मिलने से किसानों में हर्ष व्याप्त है और किसानों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर सुरू टुडू, पिथो किस्कु, वाजुन टुडू, सिराम टुडू, यागु हेम्ब्रम, राम मुंडा, सनातन मुर्मू, हिकिम किस्कू, बासेत सोरेन, सिरू हांसदा, लिपु गिरि, विश्वजित राना, कृष्णों मन्ना, मनोज कर समेत अन्य उपस्थित थे.



