चाकुलिया : विक्रम संवत सह हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के भैया बहनों ने शिक्षकों के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली. स्कूल परिसर से निकली रैली मुख्य पथ होते हुए बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया. प्रभातफेरी गौशाला चौक होते हुए स्टेशन चौक से गुजरते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ. प्रभात फेरी में शामिल भैया बहनों ने लोगों को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. मौके पर जगह जगह पर समाजसेवियों ने स्कूल के भैया बहनों के बीच शीतल पेयजल का वितरण किया. मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, अमित भारतीय, हार्दिक यादव, दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक, दिपक सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



