चाकुलिया: चाकुलिया थाना परिसर में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ आरती मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अजित कुजूर ने कहा कि आपसी एकता और भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी प्रशासन का सहयोग करें और कही भी किसी तरह की सूचना मिले तो इसकी जानकारी प्रशासन को दे ताकि समय पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा सके.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही, ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना हो. बैठक में नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन,उप प्रमुख कविता साव,पार्षद शतदल महतो,मौसमी मल्लिक,थाना प्रभारी राजेश कुमार, दिनेश सिंह,टुलू साव, रामाकांत शुक्ला,पतित पावन दास,रसीद खान, मो अफजल,समीर दास, मिन्हाज अख्तर समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक का संचालन रविन्द्र नाथ मिश्रा ने की.







