चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत स्थित आनंद मार्ग स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. रक्तदान शिविर एमजीएम ब्लड बैंक के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में संपन्न हुआ. शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया. मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो समेत अन्य उपस्थित थे. श्री महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है. कहा की ग्रामीण मानवता की सेवा में आगे आएं. कहा की रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जीवन को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें. इस अवसर पर स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
वहीं विद्यालय की ओर से जरूरतमंद राहगीरों के बीच तेज धूप को देखते हुए छाता भी वितरण किया गया. रविवार को शिविर के अंतिम दिन पीटी परेड, संगीत कक्षा,आदिवासी नृत्य, आनंद मार्ग प्रचारक संघ के अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि विधायक समीर मोहंती, बीडीओ आरती मुंडा समेत अन्य उपस्थित होंगे. शिविर में प्रशिक्षक के रूप में आचार्य विकाशानंद अवधुत,आचार्य प्रियकृष्णानंद अवधुत,अवधुतिका सुमिता आचार्य,आचार्य दीपाजंनानंद अवधुत ने सभी छात्राओं को प्रशिक्षित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील महतो,सुमन साव,नवीन महतो,सुशांत महतो,अजित महतो, रामकृष्ण दास,एकादशी पात्र,सतीश मुर्मू,सुशेन मंडल,शंभू महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.







