गालूडीह: गालूडीह थाना में गुरुवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी निशांत अंबर ने की. इंस्पेक्टर वैजनाथ कुमार, थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश और एसआई मिथिलेश मौर्या ने उपस्थित लोगों को शासन और उच्चाधिकारियों से प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया. बैठक में शांति व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में सम्मिलित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने भाईचारे एवं सद्भावना पूर्वक पर्व को मनाने की अपील की. उन्होंने बताया कि आपसी भाईचारे सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का अगर कोई असामाजिक तत्व प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से पेश आएगी. इस मौके पर सचिन सरकार, अबनी महतो, मानस दास, कपिलदेव शर्मा, शेख बदरुद्दीन, मो. अहमद, मो.सलीम, शंकर गुप्ता, रतन गिरी आदि उपस्थित थे.



