बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के छाईंचासोल गांव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. सरोज रंजन करण समेत अन्य ग्रामीणों की लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की. जांच के दौरान पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध किशोरों को हिरासत में लिया. उनकी निशानदेही पर अलग-अलग ठिकानों से चोरी की गई कुल 12 बैटरियां बरामद की गईं. पूछताछ और जांच के क्रम में चोरी का सामान खरीदने वाले कालियाडींगा निवासी कबाड़ी अनिल कन्दार की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को गिरफ्तार कबाड़ी और दोनों विधि-विरुद्ध किशोरों को न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया।




