राममगोपाल जेना/ चक्रधरपुर:मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया में एक दिवसीय हैप्पी टीचर्स क्रिएट हैप्पी क्लास रूम विषय पर इन हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू एवं उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश चक्रवर्ती, रिसोर्स पर्सन श्रीमती एम. सुनीता एवं श्रीमती साइका निगार द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस कार्यक्रम में एमपीएस के कुल 53 प्रतिभागियों को हैप्पी टीचर्स क्रिएट् हैप्पी क्लासरूम विषय पर 13 समूह में बांटकर चार मॉड्यूल में प्रशिक्षण कराया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम की प्रस्तुति रिसोर्स पर्सन के द्वारा अति सुंदर ढंग से की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने सत्र को प्रसन्नतापूर्वक पूरा किया. विद्यालय के निदेशक बीके हिंदवार ने कहा कि ट्रेनिंग में सीखी गई बातों को अपने शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अमल में लाया जाए, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. एमपीएस के उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार द्वारा रिसोर्स पर्सन, विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू, परीक्षा नियंत्रक दिनेश चक्रवर्ती सहित सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद किया गया. मंच का संचालन सुश्री तनुजा नायक द्वारा किया गया.



